नमस्कार दादाभाई, Blogger पर Blog बना लिया, About Us पेज भी बना लिया? बहुत बढ़िया यार। लेकिन एक बात बताओ, अगर किसी को आपसे बात करनी हो तो वो कैसे करेगा? आपका Email तो हर जगह देना सही नहीं है, Spam आना शुरू हो जाएगा।
इसीलिए हर बड़े Blog में एक Contact Form होता है। जहाँ बंदा अपना नाम, Email लिखकर सीधा आपको Message भेज देता है।
Table of Contents
आज मैं आपको दिखाऊंगा कि Blogger में Contact Form कैसे लगाते हैं। वो भी बिना किसी Coding के, सिर्फ Mobile से 2 मिनट में। ये वाला तरीका 2026 में भी चल रहा है।
Contact Form क्या है?
Contact Form एक ऐसा फॉर्म होता है जो हर Professional Blog या Website में होता है। इसमें 3 Box होते हैं - Name, Email और Message।
मान लो आप मेरे Blog Teckpas.com पर आए और आपको मुझसे कुछ पूछना है। अगर मैं अपना Gmail सीधा लिख दूंगा तो Spam Bots मेरा Email चुरा लेंगे और दिन भर कचरा मेल आएगा।
लेकिन Contact Form में ऐसा नहीं होता। आप अपना नाम, Email लिखकर Message भेज देते हैं और वो Message सीधा मेरे Gmail पर आ जाता है, बिना मेरा Email दिखाए।
Contact form जरूरी क्यों है?
AdSense के लिए जरूरी: AdSense Approval के लिए About Us, Privacy Policy के साथ Contact Us Page होना Must है। नहीं तो Reject हो जाता है।
Safe रहता है: आपका Email ID Spam से बचा रहता है।
पाठक जुड़ते हैं: कोई भी Company या Reader आपसे 10 Second में Contact कर सकता है, Guest Post या Sponsorship के लिए।
इसीलिए हर Blogger को अपने Blog में Contact Form जरूर लगाना चाहिए, वो भी Mobile से 2 मिनट में बन जाता है।
देखो, 3 सीधी वजह है।
1. AdSense के लिए Must है: AdSense वाले जब आपका Blog चेक करते हैं तो वो देखते हैं कि आपसे Contact किया जा सकता है या नहीं। अगर Contact Us पेज नहीं है तो वो सोचते हैं ये Blog वाला भाग जाएगा। तो सीधा Reject कर देते हैं। About Us, Privacy Policy और Contact Us - ये 3 पेज तो होने ही चाहिए।
2. पाठक आपसे जुड़ पाएंगे: मान लो किसी को आपके पोस्ट में कुछ समझ नहीं आया, या वो Guest Post करना चाहता है, या Sponsorship देना चाहता है। वो कैसे बताएगा? Contact Form से वो 10 सेकंड में आपको मेल कर देगा।
3. Email Safe रहता है: अगर आप सीधा अपना Gmail लिख दोगे तो Spammer Bot आपका Email उठा लेंगे और दिन भर बकवास मेल आएगा। Form में ऐसा नहीं होता।
Blogger में Contact Form के 2 तरीके
Blogger में Form लगाने के 2 आसान तरीके हैं। मैं दोनों बता रहा हूँ, आपको जो पसंद आए वो लगा लेना।
तरीका 1: Blogger का अपना Gadget वाला Form (सबसे आसान, मैं यही Use करता हूँ)
ये Blogger ने खुद दिया है। इसके लिए कोई कोड-वोड की जरूरत नहीं।
Step 1: Blogger में Login करो।
सबसे पहले https://blogger.com पर जाओ। अपना Blog खोलो।
Step 2: Layout पर जाओ।
बाएं तरफ जो Menu है, उसमें Layout लिखा होगा, उस पर Click करो।
Step 3: Gadget Add करो।
अब आपको बहुत सारे Box दिखेंगे। जहाँ Contact Form लगाना चाहते हो, वहाँ Add a Gadget पर Click करो। आप चाहो तो Sidebar में भी लगा सकते हो, या Main में भी।
Step 4: Contact Form चुनो।
Gadget की लिस्ट खुलेगी। थोड़ा नीचे Scroll करो, वहाँ आपको Contact Form नाम का Gadget मिलेगा। उसके सामने + का निशान होगा, उस पर Click कर दो।
Step 5: Save कर दो।
अब एक छोटी Window खुलेगी, वहाँ कुछ लिखने की जरूरत नहीं, बस Save दबा दो। और फिर Layout Page पर ऊपर से Save Arrangement पर Click कर दो।
बस हो गया! अब आपका Blog खोलकर देखो, वहाँ एक Form दिखेगा - Name, Email, Message वाला। कोई भी वहाँ से आपको Message भेजेगा तो सीधा आपके Gmail पर आ जाएगा, जिससे आपने Blogger बनाया है।
इसका फायदा क्या है? इसमें Spam नहीं आता और ये Mobile में भी एकदम सही दिखता है।
तरीका 2: Contact Us का अलग Page बनाकर Form लगाना (Pro तरीका)
अगर आप चाहते हैं कि ऊपर Menu में Contact Us लिखा आए और उस पर Click करने से पूरा एक Page खुले जहाँ Form हो, तो ये तरीका आपके लिए है। ज्यादातर Pro Blogger यही करते हैं।
Step 1: Pages में जाओ।
Blogger Dashboard में बाएं तरफ Pages पर Click करो, फिर + New Page पर Click करो।
Step 2: Title लिखो
ऊपर Title में लिखो - Contact Us - Yoursite.com
Step 3: नीचे वाला कोड Paste करो।
अब नीचे जहाँ लिखने की जगह है, वहाँ दाएं तरफ देखो, HTML View का Option होगा, उस पर Click करो। अब नीचे दिया हुआ मेरा बनाया हुआ Code वहाँ Paste कर दो।
copy your Code

Name*

Email*

Message*
<textarea name="message" required="" rows="10" class="textarea-control"></textarea>

Submit Form

Step 4: Publish कर दो
अब ऊपर Publish बटन दबा दो। आपका Contact Us पेज बन गया।
एक जरूरी बात - Form Active कैसे करें?
yourname@gmail.com की जगह अपना खुद का Email लिखना है, तभी Message आपके पास आएगा। Code Paste करने के बाद एक बार खुद से Test Message भेजकर देखें।
पहली बार Submit करते ही आपके Gmail पर FormSubmit की तरफ से एक Mail आएगा, उसमें Confirm Your Email पर Click करना बहुत जरूरी है। Confirm नहीं करोगे तो Contact Form काम नहीं करेगा और कोई Message नहीं आएगा यार।
एक बार Confirm हो गया तो जिंदगी भर के लिए आपका Form Active हो जाएगा।
तो दादाभाई, हो गया आपका Contact Form Ready। अगर कोई Problem हो तो Comment में बताओ, मैं 10 मिनट में Reply दूंगा।
Step 5: Menu में लगाओ
About Us की तरह ही Layout > Pages वाले Gadget में जाकर Contact Us को भी Tick करके Save कर दो। अब ऊपर Menu में दिखने लगेगा।
Message कहाँ आएगा?
जब कोई Form भरेगा तो Message सीधा आपके Gmail के Inbox में नहीं, बल्कि थोड़ी अलग जगह आएगा, ध्यान से सुनो।
कभी-कभी वो Message Spam में चला जाता है, इसलिए Blogger में एक तरीका है Check करने का।
अगर आपने Gadget वाला Form लगाया है तो Blogger Dashboard में जाकर Left Side में नीचे Settings में जाओ, वहाँ Email में देखो कि कौन सा Email लगा है। उसी Email पर Message आएगा।
अगर Page वाला Form लगाया है तो Message आपके उसी Gmail पर आएगा जो Blogger Account से जुड़ा है।
एक जरूरी Setting जो 90% लोग भूल जाते हैं।
दादाभाई, Form लगाने के बाद एक Setting जरूर कर लेना, नहीं तो Message नहीं आएगा।
1. Blogger में Settings पर जाओ।
2. नीचे Scroll करो, Contact form messages का Option मिलेगा।
3. वहाँ लिखा होगा - Messages will be sent to your Blogger account email. अगर आप चाहो तो Custom contact form message में लिख सकते हो - Thank you दादाभाई, आपका Message मिल गया, मैं 24 घंटे में Reply करूंगा।
Contact Form में क्या-क्या लिखना चाहिए?
खाली Form मत लगाना, ऊपर थोड़ा बहुत लिख दो ताकि लोग भरोसा करें।
जैसे -
Hello दादाभाई, मैं (आपका नाम) हूँ, https://yoursite.com का Owner। अगर आपको Blogging, Online Earning या Coding से जुड़ा कोई भी सवाल है तो नीचे Form भरकर पूछ सकते हैं। मैं खुद जवाब दूंगा।
और नीचे अपना Facebook, Instagram का लिंक भी दे सकते हो।
मेरा Personal अनुभव दादाभाई।
जब मैंने शुरू में Blog बनाया था तो मैंने Contact Form नहीं लगाया था। फिर एक कंपनी ने मुझे Sponsorship के लिए मेल करना चाहा, लेकिन मेरा Email उन्हें मिला ही नहीं। मेरा 3000 रुपये का नुकसान हो गया यार।
तभी से मैंने सीखा, Contact Form सिर्फ AdSense के लिए नहीं, पैसा कमाने के लिए भी बहुत जरूरी है।
कुछ आम सवाल जो लोग पूछते हैं FAQ
सवाल: क्या Contact Form के लिए Google Form Use कर सकते हैं?
जवाब: हाँ कर सकते हो, लेकिन मैं मना करूंगा। Google Form से Blog थोड़ा Slow हो जाता है और दिखने में भी Professional नहीं लगता। Blogger वाला खुद का Form सबसे Best है।
सवाल: क्या हम WhatsApp Button लगा सकते हैं Form की जगह?
जवाब: लगा सकते हो, लेकिन Form के साथ। सिर्फ WhatsApp लगाने से AdSense वाले कभी-कभी Reject कर देते हैं। वो Form ही देखना चाहते हैं।
सवाल: Message का Reply कैसे करें?
जवाब: जब कोई Message भेजेगा तो उसके Email पर आप सीधा Reply कर सकते हो। वो आपके Gmail से ही जाएगा।
आपका काम
तो दादाभाई, आज हमने सीखा कि Contact Form कैसे लगाते हैं। अब देर मत करो, अभी जाकर 2 मिनट में लगा लो।
अगर Form लगाने में कोई दिक्कत आए तो नीचे Comment करके पूछ लेना, मैं खुद देख लूंगा।
धन्यवाद दादाभाई, फिर मिलते हैं किसी नई पोस्ट के साथ🙏

0 Comments
Please do not enter any span links in the comment section.