Blogger में FAQ Schema कैसे लगाएं? (Free Tool + Full Guide)

https://www.teckpas.com/2026/06/Faq-Schema-Generator.html

नमस्कार दादाभाई, आज की इस पोस्ट में हम एक बहुत ही काम के Tool के बारे में बात करेंगे। जिसका नाम है Faq Schema Markup Generator Tool।

अगर आप Blogging करते हैं तो अपने Google पर देखा होगा कुछ Website का Answer सीधा Google पर ही दिख जाता है। जैसे कोई Question पूछा और उसके नीचे ही आंसर लिखा होगा।

क्या आप भी चाहते हैं आपकी पोस्ट भी ऐसे दिखे? तो आज मैं आपको बताऊंगा FAQ क्या है और इसे आप फ्री में कैसे बना सकते हो।

FAQ Schema क्या होता है?

देखो दादाभाई, आसान भाषा में समझो।

FAQ का मतलब होता है (Frequently Asked Questions)। मतलब लोग जो सवाल बार-बार पूछते हैं।

और Schema एक तरह का Code होता है। यह Code हम Google को बताने के लिए लगाते हैं कि हमारी पोस्ट में सवाल-जवाब है।

जब हम यह Code अपनी पोस्ट में लगाते हैं तो Google हमारी पोस्ट को अच्छे से समझ जाता है और हमारे सवाल-जवाब को Search Result में दिखा देता है यार।

मैं खुद अपनी साइट पर इसे लगाया है, 3 दिन में ही Result दिखा था।

ऐसे ही FAQ Schema करते हैं।

उदाहरण के लिए, अपने Google पर Search किया Blogger क्या है? तो Google ने ऊपर दी 3-4 सवाल-जवाब दिखा दिए। बस वही FAQ Schema की वजह से दिखता है।

मैंने खुद ये वाला FAQ Schema अपनी Teckpas.com Site पर पिछले 2 साल से Use कर रहा हूँ, बहुत अच्छा चल रहा है।

FAQ Schema लगाने से क्या फायदा होता है? क्यों लगाना चाहिए?

दादा, इसके फायदे बहुत हैं। मैं आपको सच बता रहा हूँ, अगर आप Technical पोस्ट लिखते हो तो ये लगाना बहुत जरूरी है।

1. Google में जल्दी Rank होता है: जब आप Schema लगाते हो तो Google को आपकी पोस्ट समझने में आसानी होती है, इसलिए आपकी पोस्ट जल्दी Rank करती है।

2. CTR बढ़ जाता है: मान लो आपकी पोस्ट Google पर दिख रही है और उसके नीचे 3-4 सवाल-जवाब भी दिख रहे हैं। तो लोग आपकी पोस्ट पर ज्यादा Click करेंगे। इससे CTR मतलब Click Through Rate बढ़ जाता है यार।

3. User को तुरंत जवाब मिलता है: User को आपकी Website पर आने से पहले ही उसका जवाब मिल जाता है, इससे Google को लगता है आपकी Site भरोसेमंद है।

4. Professional लगता है: Schema लगाने से आपकी पोस्ट दूसरों से ज्यादा Professional और साफ-सुथरी लगती है।

https://www.teckpas.com/2026/06/Faq-Schema-Generator.html


FAQ Schema Markup Generator Tool.

Add your Question and Answer here, I will make the code for you...

Generated JSON-LD Schema Code

🔍 Verify via Google Rich Results Test


FAQ Schema Generator Tool कैसे काम करता है?

पहले लोगों को यह Code हाथ से लिखना पड़ता था। हाथ से लिखने में बहुत बार गलती हो जाती थी। एक Comma भी इधर-उधर हो गया तो पूरा Code काम नहीं करता था।

इसी दिक्कत को ठीक करने के लिए यह FAQ Schema Generator Tool बनाया गया है।

यह बहुत ही Simple Tool है। इसमें आपको Coding आने की जरूरत नहीं है।

बस आपको अपना सवाल और उसका जवाब लिखना है। यह Tool खुद ही आपके लिए Google वाला सही JSON-LD Code बना देगा फिर आप उस Code को Copy करके अपनी पोस्ट में लगा सकते हो।

इसका सबसे बड़ा फायदा है - इसमें गलती होने का Chance 0% है।

Blogger में FAQ Schema कैसे लगाएं? Step by Step Guide

चलो अब सीखते हैं इसे Blogger में कैसे लगाना है। यह बहुत आसान है, बस 5 मिनट का काम है।

Step 1, सवाल-जवाब तैयार करो।

सबसे पहले अपनी पोस्ट से जुड़े 5 से 7 सवाल-जवाब तैयार कर लो। जैसे आपकी पोस्ट Blogger पर है तो सवाल हो सकते हैं - Blogger क्या है? Blogger से पैसे कैसे कमाएं?

Step 2 Tool में सवाल-जवाब डालो।

अब नीचे मैं आपको Tool का तरीका बता रहा हूँ। आप अपने सवाल-जवाब को Tool में डालो।

मान लो मेरा पहला सवाल है।

Question: FAQ Schema क्या है?

Answer: FAQ Schema एक तरह का Code है जो Google को सवाल-जवाब समझने में मदद करता है।

ऐसे ही 5 सवाल Add कर दो।

Step 3: Code Generate करो।

सारे सवाल-जवाब Add करने के बाद Generate बटन पर Click करो। आपका पूरा Code बनकर तैयार हो जाएगा।

Code कुछ ऐसा दिखेगा।

<script type="application/ld+json">

{

  "@context": "https://schema.org",

  "@type": "FAQPage",

  "mainEntity": [{

    "@type": "Question",

    "name": "FAQ Schema क्या है?",

    "acceptedAnswer": {

      "@type": "Answer",

      "text": "FAQ Schema एक तरह का Code है जो Google को सवाल-जवाब समझने में मदद करता है।"

    }

  }]

}

</script>

Step 4: Code को Blogger में लगाओ।

अब इस Code को Copy कर लो।

 1. अपने Blogger Dashboard में जाओ।

2. जिस पोस्ट में लगाना है उसे Edit करो।

3. ऊपर Pen Icon के पास  <> HTML View पर Click करो।

4. पोस्ट के एकदम आखिर में, मतलब सब Content खत्म होने के बाद इस Code को Paste कर दो।

5. Post को Update / Publish कर दो।

Step 5: Google में Test करो।

Code लगाने के बाद एक बार Test जरूर करो।

Google पर Search करो।

Rich Results Test Tool। वहाँ अपनी पोस्ट का Link डालकर Test करो। अगर सब हरा-हरा दिखा रहा है तो मतलब Code सही लगा है।

बस 7 दिन के अंदर आपकी पोस्ट Google पर FAQ के साथ दिखने लगेगी।

Tool Use करते समय क्या ध्यान रखना है?

Schema Tool मैं काम करते समय इन बातों का ध्यान रखना। ये 5 गलतियां कभी मत करना।

No 1. एक ही सवाल बार-बार मत लिखो।

हर सवाल अलग होना चाहिए। Same सवाल दो बार मत लिखो।

No 2.  जवाब खुद लिखो।

किसी और Website से Copy-Paste मत करो। अपना खुद का लिखा हुआ जवाब लिखो। Google Copy Content पकड़ लेता है।

No 3.  जवाब छोटा और साफ रखो।

बहुत बड़ा जवाब मत लिखो। 2-3 लाइन में सीधा जवाब दो। यूजर को लंबी कहानी पसंद नहीं है।

No 4.  गलत जानकारी मत देना।

जो भी लिखो, सही लिखो। गलत जानकारी दोगे तो Google आपकी Site को नीचे कर देगा।

No 5.  कम से कम 5 सवाल जरूर लिखो:* एक-दो सवाल से कुछ नहीं होगा। कम से कम 5 से 7 सवाल-जवाब जरूर लिखो तभी फायदा होगा।

यह Tool कौन Use कर सकता है?

दादा, यह Tool सबके लिए है।

- अगर आप Blogger हो तो।

- अगर आप YouTuber हो और Website चलाते हो।

- अगर आप Digital Marketing करते हो।

- अगर आपका कोई Product Review Blog है।

मतलब जिसका भी Blog या Website है, वो सब इसे Use कर सकता है। यह एकदम Free है। मैंने ये Trick Use किया है मेरी Site पर ये काम कर रहा है 

आखिरी बात

तो दादा, आखिरी बात यह है। आज हमने सीखा FAQ Schema Generator Tool क्या है। और इसे Blogger में कैसे लगाते हैं।

आजकल Blogging में Competition बहुत बढ़ गया है। सिर्फ पोस्ट लिखने से काम नहीं चलेगा। आपको Google को खुश करने के लिए ये छोटे-छोटे SEO काम भी करने पड़ेंगे यार।

FAQ Schema उन्हीं में से एक है। ये छोटा सा Code आपकी पोस्ट को Google में सबसे ऊपर ले जा सकता है।

तो आज से ही अपनी हर पोस्ट में FAQ Schema लगाना शुरू कर दो।

आपको यह Tool कैसा लगा? नीचे Comment में जरूर बताना। और अगर Code लगाने में कोई दिक्कत आ रही है तो मुझे Message करो, मैं आपकी Help कर दूंगा।

पोस्ट अच्छी लगी तो अपने Blogger दोस्तों के साथ Share जरूर करना। मिलते हैं नेक्स्ट पोस्ट में तब तक के लिए, धन्यवाद। 🙏

Post a Comment

0 Comments