नमस्कार दादाभाई लोगो, आपका अपना दादाभाई फिर से हाजिर है Teckpas.com पर। आज का Topic हर नए Blogger की जिंदगी की सबसे बड़ी Confusion है, जिसने
मैं आपको अपनी सच्ची कहानी बताता हूँ, बिना कुछ छुपाए। जब मैंने 3 साल पहले पहला Blog बनाया था, तब मुझे लगा था Page और Post दोनों एक ही चीज हैं। दोनों में ही तो लिखना होता है, दोनों में ही Publish Button है।
तो मैंने जोश-जोश में अपना पहला Article Blogger Speed Kaise Badhaye - 6 आसान तरीका को गलती से Pages में जाकर लिख दिया था। बहुत मेहनत से लिखा, 5 घंटे लगे, Image भी लगाई।
आज क्या सीखेंगे?
फिर मैं रोज Check करता - Google में मेरा Article क्यों नहीं आ रहा? 1 हफ्ता हो गया, Search Console में भी नहीं। मैं सोचता रहा मेरा Blog ही खराब है, Domain खराब है। मैं तो Blogging छोड़ने वाला था।
फिर एक दिन हमारे Murshidabad के एक सीनियर Blogger दादा को दिखाया। उसने 3 Second में बोला - दादा, तूने Page में Post लिख दिया है। Google Page को Blog Post नहीं समझता, इसलिए वो कभी Rank नहीं करेगा। तूने दुकान का Board में नया सामान की लिस्ट लिख दी है।
तब मुझे समझ आया कि Blogger में Pages और Posts दो अलग-अलग दुनिया हैं। एक दुकान का Board है, दूसरा दुकान का रोज का सामान। आज मैं आपको वही फर्क बिल्कुल Simple भाषा में, बिना Coding के, एकदम देसी Example से में समझाऊंगा, ताकि आपकी 1 दिन की मेहनत बर्बाद ना हो।
Pages and Posts क्या है?
देसी दुकान वाली Example से समझो। दादाभाई, सबसे आसान Example से समझो, एक बार समझ गए तो जिंदगी भर नहीं भूलोगे।
मान लो आपकी एक दुकान है, Teckpas General Store।
Pages मतलब - दुकान का Board, Address, License, Rate List।
जो एक बार लगता है और सालों तक वहीं रहता है। आपकी दुकान का नाम - Teckpas General Store, आपका Address - Murshidabad, आपका Mobile Number, आपका Trade License। आप रोज-रोज Board नहीं बदलते। Customer आकर एक बार Board देख लेता है और समझ जाता है ये किसकी दुकान है।
Posts मतलब - दुकान में रोज आने वाला नया सामान और Offer।
आज Good Day Biscuit आया, कल नया वाला Kurkure आया, परसों होली का Offer आया। रोज नया सामान, रोज नई खबर, रोज नया Rate। Customer रोज नया सामान देखने आता है। अगर आप रोज नया सामान नहीं लाओगे, तो Customer आना बंद कर देगा।
Blogger में भी वैसा ही है, बिल्कुल एक जैसा।
Pages = एक बार बनाओ, सालों तक वही रहेगा। जैसे About Us, Contact Us, Privacy Policy। ये आपकी Blog की पहचान है।
Posts = रोज नया लिखते रहो। जैसे आज का Article, कल का Article। ये आपके Blog की जान है।
Blogger में Page क्या होता है?
Blogger Dashboard खोलो, बायीं तरफ देखो, Pages का Option होता है। उस पर Click करो तो New Page लिखा आएगा।
Page की 4 पक्की पहचान है, याद रख लो।
पहचान 1: Static होता है - मतलब बदलता नहीं।
About Us Page आपने एक बार बनाया, तो 1 साल तक वही रहेगा। आपने लिखा - मैं Teckpas से हूँ, 3 साल से Blogging सीखा रहा हूँ। ये बात रोज थोड़ी बदलोगे। इसलिए Page Static होता है।
पहचान 2: Date और Time नहीं होती।
आपने ध्यान दिया है? Page पर Publish Date नहीं दिखती। क्योंकि वो पुराना नहीं होता। About Us Page आज भी नया, 2 साल बाद भी नया। इसलिए Google उस पर Date नहीं दिखाता।
पहचान 3: Homepage पर नहीं आता।
आप Page बनाओगे तो वो आपके Blog के Homepage पर Latest Post की तरह नहीं दिखेगा। वो कहीं गायब सा रहेगा। उसे आपको खुद Layout > Menu में जाकर Add करना पड़ता है। जैसे दुकान का License आपने अंदर टांगा है, Customer को दिखाना पड़ता है।
पहचान 4: Labels, Comments, Author Name नहीं होता।
Page में आप Labels (जैसे Blogger Tips) नहीं लगा सकते, Comment System भी by default बंद होता है। क्योंकि Page पर चर्चा नहीं होती, Page सिर्फ जानकारी देता है।
Blogger में कौन से Pages होने चाहिए? हर Blog में कम से कम 4 Pages तो होने ही चाहिए, नहीं तो आपका ब्लॉक करने का कोई मतलब नहीं होता है। मैं बाद में Detail में बताऊंगा।
Blogger में Post क्या होता है?
Blogger Dashboard में Posts का Option होता है, यहीं से हम रोज Article लिखते हैं। New Post पर Click करते ही Editor खुलता है।
Post की 5 पक्की पहचान है।
पहचान 1: Dynamic होता है - मतलब रोज नया।
आज एक Post, कल दूसरा, परसों तीसरा। Blogging का मतलब ही है रोज नया Post। Google भी रोज नया Post ही पसंद करता है।
पहचान 2: Date, Time और Author Name होता है।
हर Post पर Date लगती है - जैसे 21 Oct 2026 को लिखा, Author - Teckpas Team। इससे Google को पता चलता है ये नया Article है।
पहचान 3: Homepage पर सबसे ऊपर आता है।
नया Post लिखते ही वो Blog के Homepage पर सबसे ऊपर आ जाता है। पुराना Post नीचे चला जाता है। जैसे दुकान में नया सामान सबसे आगे रखते हैं।
पहचान 4: Labels, Tags, Comments होते हैं।
Post में आप Labels लगा सकते हो - जैसे Blogger Guide, Beginner Tips, SEO। लोग उस पर Comment कर सकते हैं - दादा, बहुत अच्छा लिखा। Page में ये सब नहीं होता। Labels से ही SEO होता है।
पहचान 5: Google उसे Article समझता है।
सबसे बड़ा फर्क यही है। Google Post को Blog Article समझ के Search में दिखाता है, Google Discover में भेजता है, Google News में भेजता है। Page को Google सिर्फ एक Normal Web Page समझता है।
मेरी हर Post जैसे Blogger में SSL Certificate कैसे लगाएं या ये वाली Pages and Posts - ये सब Posts हैं, इसलिए Google में Rank करती हैं।
Pages vs Posts में 7 बड़ा फर्क - Table से समझो
| फर्क / Feature | 📄 Pages (दुकान का Board) |
📝 Posts (रोज का नया सामान) |
|---|---|---|
| 1. मतलब क्या है? | Blog की पहचान, एक बार की जानकारी | Blog की रोज की नई जानकारी, Article |
| 2. कब बनाते हैं? | एक बार, साल में 1-2 बार Update | रोज, हफ्ते में 2-3 बार |
| 3. Date होती है? | नहीं | हाँ, Publish Date |
| 4.Homepage पर? | नहीं, Menu में लगाना पड़ता है | हाँ, सबसे ऊपर आता है |
| 5. Labels / Tags? | नहीं लगा सकते | हाँ, SEO के लिए जरूरी |
| 6. URL कैसा होता है? | /p/about-us.html | /2026/10/post-name.html |
| 7. Google Ranking? | कम Rank, सिर्फ Name से आता है | ज्यादा Rank, हर Keyword पर |
| 8. Sitemap में? | Sitemap में नहीं आता | Sitemap में आता है, Google जल्दी Index करता है |
Table: Blogger में Pages and Posts में 7 बड़ा फर्क - Teckpas.com
दादाभाई, Page तभी बनाओ जब जानकारी ऐसी हो जो कभी पुरानी न हो, जो Evergreen हो।
a) About Us Page: सबसे जरूरी Page
आप कौन हो,Teckpas.com क्यों बनाया, लोगों की कैसे Help करते हो, आपकी Qualification क्या है। ये Page देख के User Trust करता है। Google और User दोनों सबसे पहले यही Page देखते हैं कि Blog के पीछे Real इंसान है या नहीं।
कैसे लिखें: नमस्कार, मैं Teckpas Team से, Murshidabad, West Bengal से हूँ। 3 साल से नए Bloggers को Free में Blogging सिखा रहा हूँ।
b) Contact Us Page: दूसरा सबसे जरूरी Page
User आपसे कैसे Contact करे - Email, Contact Form। इसमें एक Simple Form लगाओ - Name, Email, Message। और अपना Email लिख दो - contact@teckpas.com। Google Check करती है कि User आपसे Contact कर सकता है या नहीं। बिना Contact Us के Site Rank नहीं करता है।
c) Privacy Policy Page: Blog को Complete दिखाने के लिए Compulsory।
आप User का Data (Email, Cookies) कैसे Use करते हो, Google कैसे दिखाता है, ये सब लिखना पड़ता है। ये Page नहीं होगा तो Google सीधा Reject कर देता है।
आप Free में Privacy Policy Generator Tool से बना सकते हो।
d) Disclaimer Page: Trust के लिए।
आपके Blog पर दी गई जानकारी आप अपने Experience से दे रहे हो, आप 100% जिम्मेदार नहीं हो, User अपने Risk पर Follow करे, ये बताने के लिए। इससे Legal Problem नहीं होती।
मेरी Tip: इन 4 Pages को Blogger में Pages Option से बनाओ, और फिर Blogger Dashboard > Layout > Top Menu में जाकर Add a Gadget > Pages से Add कर दो। ताकि हर Post के ऊपर Menu में दिखे।
Post कब लिखना चाहिए?
5 तरह के Posts जो हमेशा Rank करते हैं। Post तब लिखो जब जानकारी नई हो, रोज बदलने वाली हो, या किसी सवाल का जवाब हो।
मैंने अपने 3 साल में देखा है, 5 तरह के Posts सबसे ज्यादा Rank करते हैं।
1. How To Guide: Blogger में SSL कैसे लगाएं - Step by Step - लोग Google पर हमेशा कैसे करें Search करते हैं।
2. What Is / क्या है: Pages and Posts क्या है - जैसे ये Post। नए लोग हमेशा Definition Search करते हैं।
3. Problem Solving: Blogger Post Index क्यों नहीं हो रहा? 5 Solution - Problem का Solution सबसे ज्यादा High Value होता है।
4. List Post: Blog को Professional बनाने के लिए 10 जरूरी Settings - List Post User को बहुत पसंद आते हैं।
5. My Real Experience: मेरा पहला Blog क्यों Fail हुआ था - अपनी कहानी वाला Post सबसे ज्यादा Trust बनाता है।
Post लिखने का सही तरीका जो मैं Follow करता हूँ।
Title में सवाल होना चाहिए - जैसे क्या है? कैसे करें?
पहले 100 शब्दों में ही सवाल का जवाब होना चाहिए - User को घुमाना नहीं।
हर 300 Words के बाद एक Image या Screenshot जरूर लगाओ।
आखिर में Labels जरूर लगाओ - जैसे Blogger Guide, Beginner Tips
URL, Sitemap और Indexing में क्या फर्क है?
ये Advance Point है। ये Point बहुत कम Blogger बताते हैं, पर यही सबसे Important है।
Pages का URL: https://teckpas.com/p/about-us.html - देखो, बीच में /p/ आता है। इसका मतलब ये Page है।
Posts का URL: https://teckpas.com/2026/10/blogger-pages-vs-posts.html - देखो, बीच में Date /2026/10/ आती है। इसका मतलब ये Post है।
Sitemap में फर्क: जब आप Blogger का Sitemap sitemap.xml Check करोगे, तो Google Pages और Posts को अलग-अलग समझता है। Posts Sitemap में रोज Update होते हैं, Pages नहीं।
Indexing में फर्क: Post लिखते ही Google Search Console में URL Inspection में डालो तो 24 घंटे में Index हो जाता है। Page को Index होने में 3-4 दिन लगते हैं, क्योंकि Google उसे Less Important समझता है।
इसलिए कभी भी अपना Main Keyword वाला Article Page में मत लिखो, नहीं तो Index ही नहीं होगा।
दादाभाई, ये सबसे Important Point है, ध्यान से सुनो।
मेरे Blog पर 15 Posts थे, सब High Quality, 1270 Words के। पर 0 Pages थे, मैंने बनाए ही नहीं थे।
मेरा Blog 7 दिन बाद Incomplete बताया गया - कारण लिखा था Site Complete नहीं है।
अगर About Us Page नहीं है - तो Google समझता है ये Anonymous Blog है, कोई चेहरा नहीं, Trust नहीं। Google ऐसे Blog को Professional नहीं समझता।
अगर Contact Us Page नहीं है - तो User आपसे Contact कैसे करेगा? Google इसे Incomplete समझता है।
अगर Privacy Policy नहीं है - तो आपका Site Policy Violation होता है, क्योंकि आप User का Data Collect कर रहे हो, पर बता नहीं रहे।
जब मैंने 4 Pages बनाए, Menu में लगाए, और 10 दिन में मेरा Site का Traffic धीरे-धीरे बढ़ने लग गया, बिना एक भी Post बढ़ाए! सिर्फ 4 Pages से।
इसलिए याद रखो दादाभाई, Posts से Traffic आता है, पर Pages से Trust बनता है। दोनों जरूरी हैं, एक भी कम हुआ तो Blog Fail।
SEO और Google Ranking पर क्या असर पड़ता है?
Pages का SEO पर असर - Indirect पर बहुत Powerful।
Pages कभी Viral नहीं होते, पर वो E-E-A-T बढ़ाते हैं। E-E-A-T मतलब Experience, Expertise, Authoritativeness, Trust। जब आपका About Us Strong होगा, तो Google आपके Blog को ज्यादा Trust देगा, और आपके Posts जल्दी Rank होंगे। जैसे दुकान का Board अच्छा होगा तो लोग दुकान पर ज्यादा Trust करेंगे।
Posts का SEO पर असर - Direct Ranking
Posts ही Google में Rank होते हैं। आपके Posts पर ही Keywords लगते हैं, जैसे Blogger Pages and Posts, Blogger Tips। User Google पर यही Search करता है। Posts पर ही Backlink बनते हैं, Posts ही Social Media पर Share होते हैं।
गलती मत करना: कभी भी अपने Main Article को Page में मत लिखो। अगर आप Blogger Speed Fast Kaise Kare को Page में लिखोगे, तो वो Google के Homepage पर नहीं आएगा, ना ही Search में Rank करेगा, चाहे कितना भी अच्छा लिख लो।
नए Blogger की 5 बड़ी गलतियां जो आपको नहीं करनी
मैंने जो गलतियां की, आप मत करना।
गलती 1: Post को Page समझना - सबसे बड़ी गलती
जैसे मैंने किया था। Article को Page में लिख दिया। Result - 0 Views, 0 Ranking, 1 हफ्ता बर्बाद।
गलती 2: Pages में Labels लगाना
बहुत से नए Blogger सोचते हैं Page में भी Labels लगते हैं। नहीं दादा, Pages में Labels का Option ही नहीं होता। आप जबरदस्ती Tag डालने की कोशिश करते हो।
गलती 3: बहुत सारे Pages बनाना
कुछ लोग 20-30 Pages बना देते हैं - जैसे Best Laptop 2026, Top 10 Mobile को भी Page बना दिया। ये गलत है। Pages सिर्फ 4-6 ही अच्छे लगते हैं। बाकी सब Posts होने चाहिए। ज्यादा Pages से Blog Slow होता है और Menu खराब लगता है।
गलती 4: Pages को Menu में ना लगाना
Page बना दिया, पर Layout में जाकर Menu में Add नहीं किया। तो User को Page मिलेगा ही नहीं। Page बना के छोड़ना नहीं, Menu में लगाना जरूरी है।
गलती 5: Posts को Page की तरह लिखना
Post में Date नहीं हटाना, Author Name नहीं हटाना। बहुत से नए Blogger Post से Date हटा देते हैं, सोचते हैं Page जैसा लगेगा। नहीं, Post में Date रहनी चाहिए, Google को पसंद है Fresh Content।
मेरे 3 साल का Final Formula - Pages + Posts
दादा, Simple Formula याद रखो, मैंने अपनी Diary में लिखा है:
Pages = आपकी दुकान की पहचान - एक बार बनाओ, दिल से बनाओ
Posts = आपकी दुकान का रोज का काम - रोज लिखो, ईमानदारी से लिखो
अगर आप नया Blog शुरू कर रहे हो, तो पहले दिन क्या करना है?
Day 1: 4 Pages बना लो - About Us, Contact Us, Privacy Policy, Disclaimer। दिल से लिखो, Copy Paste मत करो।
Day 2 से: रोज 1 Post लिखना शुरू करो - 800-1200 Words का, अपने Experience से।
Pages से Trust बनेगा, Posts से Traffic आएगा। दोनों मिलेंगे तो Blog Professional लगेगा और Ranking भी आएगी। एक के बिना दूसरा अधूरा है।
FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या मैं Page को Post में बदल सकता हूँ?
हाँ, दादा। आप Page का Content Copy करो, फिर Posts में जाकर New Post बनाओ, वहाँ Paste कर दो, फिर Page को Delete कर दो। 2 मिनट का काम है।
Q2. Blogger में कितने Pages बना सकते हैं?
Blogger में आप 20 Pages तक बना सकते हो, पर Best है 4-6 ही बनाओ। ज्यादा Pages से Menu खराब लगता है।
Q3. क्या Pages को भी Menu में लगाना जरूरी है?
हाँ, बहुत जरूरी है। Page बना के छोड़ देने से User को मिलेगा नहीं। आपको Blogger Dashboard > Layout > Menu में जाकर Pages को Add करना पड़ता है, तभी वो Blog के ऊपर दिखेगा।*
Q4. क्या Pages पर भी Visitors आते हैं?
हाँ, आते हैं। जब कोई नया User आपके Blog पर आता है, तो वो सबसे पहले About Us और Contact Us Page ही देखता है। इससे उसे पता चलता है कि Blog के पीछे कोई Real इंसान है। इसलिए Pages आपके Blog का Trust बनाते हैं।
Q5. Post और Page दोनों में क्या लिखना Better है SEO के लिए?
हमेशा Post। अगर आप चाहते हो कि आपका Article Google में Rank करे, तो उसे हमेशा Post में लिखो। Page SEO के लिए नहीं, Trust के लिए होता है।
आखिर में दिल की बात
तो दादाभाई, कोई Problem हो तो Comment कर देना, आपका दादाभाई हमेशा Help के लिए तैयार है।
दादा, आज की Post थोड़ी लंबी हो गई, पर मुझे लगता है आपकी पूरी Confusion Clear हो गई होगी।
मैंने जब शुरू किया था, तो मुझे कोई बताने वाला नहीं था Pages vs Posts क्या है। मैंने 1 महीना बर्बाद किया। मैं नहीं चाहता आपका 1 दिन भी बर्बाद हो।
Simple याद रखो - Page आपकी पहचान है, Post आपकी रोजी-रोटी है।
पहचान अच्छी होगी तो लोग Trust करेंगे, रोजी-रोटी अच्छी होगी तो लोग रोज आएंगे।
कोई Problem हो तो Comment कर देना, आपका दादाभाई हमेशा Help के लिए तैयार है। मैं रोज रात 10 बजे Comment का Reply करता हूँ।
धन्यवाद, जय हिन्द 🙏


0 Comments
Please do not enter any span links in the comment section.