Domain and Hosting क्या है? Beginners के लिए Simple Guide (2026)

https://www.teckpas.com/2026/07/domin-and-hosting.html

नमस्कार दादाभाई, आज हम समझेंगे Domain और Hosting क्या होता है? दादा, अगर आप Blog शुरू करने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में वही दो शब्द आता है। Domain और Hosting। जो पुराने Blogger है वह तो जानते हैं क्या है, लेकिन जो नए है वो इसी में सबसे ज्यादा Confuse हो जाते हैं।

Table of Contents

तो दादा, घबराने की कोई बात नहीं है। आज मैं आपको इतनी आसान भाषा में समझाऊंगा की आपको दूसरी बार Google search करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। चलो दादा शुरू करते हैं।

सबसे पहले ये समझो की Internet असल में क्या है?

तो दादा, सबसे पहले ये समझो मान लो पूरा Internet एक बहुत बड़ा शहर है जैसे हमारा कोलकाता शहर। और इस शहर में लाखों-करोड़ों घर है। हर घर एक Website है। 

आप अपने किसी दोस्त के घर जाना चाहते हैं, तो आपको क्या चाहिए? आपको उसका Address चाहिए। बिना Address के आप उसके घर कैसे जाएंगे? आपको चाहिए, दोस्त का नाम, गली का नाम, House Number, जैसे 3/4 Raja Thakur Lane, Kolkata - 1। ठीक वैसे ही Website के लिए भी यही नियम है।

Domain मतलब क्या? Hosting मतलब क्या?

दादा, बहुत Simple है।

Domain मतलब = घर का Address
जैसे - Teckpas.com

Hosting मतलब वो घर, जहाँ आपका सारा सामान रखा है।

जैसे - आपके Website के सारे Photo, Video, Text, Files

अब सोचो दादा।

अगर सिर्फ Address है लेकिन घर ही नहीं है, तो लोग जाकर क्या देखेंगे? खाली Plot देखकर वापस आ जाएंगे यार।

और अगर घर है लेकिन किसी को Address ही पता नहीं है, तो कोई आपके घर आ ही नहीं पाएगा।

तो दादा, Website चलाने के लिए दोनों चाहिए। Domain भी चाहिए और Hosting भी चाहिए। एक के बिना दूसरा बेकार है यार।


Domain क्या करता है Hosting  क्या करता है
ये आपकी Website का Address है ये आपकी Website का घर है
इसमें कोई File Save नहीं होती इसमें आपकी सारी Photo, Video Save होती है
हर साल Renew करना पड़ता है हर महीने / साल पैसा देना पड़ता है
इसके बिना लोग आपकी Site ढूंढ नहीं पाएंगे इसके बिना आपकी Site खुलेगी ही नहीं


Domain Name असल में क्या है?


दादा, असल में Computer हमारा नाम नहीं समझता।

Computer सिर्फ Number समझता है। जैसे हर Website का एक Number होता है - जैसे 142.250.192.36. इस Number को IP Address बोलते हैं।

अब आप ही बताओ क्या आप इतना बड़ा Number याद रख पाओगे? कभी नहीं।

इसीलिए इस Number को एक सुंदर नाम दे दिया गया, जैसे https://google.com, https://Teckpas.com। आप Browser में https://teckpas.com लिखते हो, लेकिन अंदर ही अंदर Computer उस Number पर चला जाता है।

और जो इस नाम को Number में बदलता है उसे DNS बोलते हैं। DNS मतलब एक Telephone Diary, जो तुरंत आपका नाम देखकर Number ढूंढ देता है। ये सारा काम 1 Second से भी कम में हो जाता है यार।

Domain Name के अंदर क्या-क्या होता है?


जब आप Browser में https://www.teckpas.com लिखते हो, तो इसका मतलब समझो यार।

1. Https:// - ये आपकी Site का Security Guard है। जैसे दोस्त के घर के बाहर Guard खड़ा है ताकि कोई चोर अंदर न आ सके।

2. www - इसका मतलब World Wide Web। लगाओ या न लगाओ, दोनों एक ही घर है।

3. Teckpas - ये असली नाम है यार, आपका Brand Name है। बड़े लोग इसे SLD बोलते हैं। ये नाम पूरी दुनिया में सिर्फ आपका होगा।

4. .Com - ये Family Title है दादा, इसे TLD बोलते हैं। .Com मतलब Commercial, .In मतलब India।

कौन सा TLD लेना चाहिए?


1. .Com - दादा ये राजा है। अगर मिल रहा है तो आंख बंद करके .Com ले लो। ये सबसे ज्यादा भरोसेमंद है।

2. .In - अगर आपके Visitor सिर्फ India से हैं, तो .In बहुत अच्छा है। लोग समझते हैं ये Indian Company है।

3. .Net, .Org - अगर आपको .Com नहीं मिल रहा है, तो आप .Net या .Org ले सकते हो। पहले .Net का मतलब Network था, .Org का मतलब NGO था, लेकिन अब सब लोग सब कुछ लेते हैं।

यार एक सलाह दूं? अगर आपका बजट है तो .Com और .In दोनों खरीद लो। साल का 1500-1600 रुपया लगेगा, लेकिन आपका Brand Safe रहेगा। नहीं तो कल कोई दूसरा उसी नाम से .Com खोल लेगा और आपका Customer ले जाएगा।

अब आते हैं Hosting पर, ये सबसे आसान है।

Hosting का भूत दिमाग से निकाल दो। Hosting मतलब कुछ नहीं, बस एक किराए का Computer है।

आप Blog में Photo, Video लगाते हो, तो वो कहां Save होगा? क्या अपने घर के Computer में? नहीं दादा, क्योंकि आपका Computer तो 24 घंटा नहीं चलता, Light चली जाती है, Internet बंद हो जाता है। तो लोग आपकी Site नहीं देख पाएंगे।

तो दादा आपको एक ऐसा Computer चाहिए जो

1. 24 घंटा, 365 दिन चालू रहे, एक Second के लिए भी बंद न हो।
2. उसमें Superfast Internet हो।
3. उसमें Strong Security हो, Hacker अंदर ना आ सके।
4. AC Room में रखा हो ताकि गरम ना हो।

ऐसे Powerful Computer को ही Web Server बोलते हैं। और इस Server को किराए पर देने के धंधे को ही Hosting बोलते हैं।

आप 200-300 रुपया महीना देकर Server का एक छोटा सा हिस्सा किराए पर ले लेते हो। और अपनी सारी Files वहां रख देते हो। फिर कोई भी Visitor आएगा तो Server तुरंत आपकी Photo, Video उसे दिखा देता है।

Hosting कितने प्रकार की होती है?


दादा किराए के मकान से समझो।

1. Shared Hosting - मतलब Mess Bari

एक बड़ा घर है, उसमें 5-6 कमरे हैं। एक Kitchen, एक Bathroom सब Share करना पड़ता है। किराया बहुत कम है - 150 से 300 रुपया महीना। नए Blogger के लिए यही सबसे Best है।

Problem क्या है? अगर बगल वाले कमरे में कोई तेज गाना बजाएगा तो आपकी नींद खराब होगी। वैसे ही अगर बगल वाली Website पर Virus आ गया या 10 लाख लोग आ गए तो आपकी Site भी Slow हो जाएगी।

2. VPS Hosting - मतलब अपना Flat

एक बड़ी Building है, लेकिन आपका Kitchen, Bathroom, Bedroom सब अलग है। कोई आपको Disturb नहीं करेगा। कीमत 800 से 2000 रुपया महीना। जब आपकी Site पर रोज 10-15 हजार लोग आने लगें तब ये लेना चाहिए।

3. Dedicated Server - मतलब पूरा घर आपका।

पूरा Server ही आपका है, कोई Partnership नहीं। कीमत 8000 रुपया महीना से शुरू। जब रोज 1 लाख Visitor आने लगें तब इसकी जरूरत पड़ती है।

4. Cloud Hosting - ये थोड़ा जादू जैसा है।

मान लो पूजा के Time पर आपके घर ज्यादा मेहमान आ गए, तो आप घर को बड़ा कर सकते हो। जब मेहमान कम हो जाए तो छोटा कर सकते हो। यही Cloud है।

तो आप कौन सी Hosting लोगे?

अगर आप अभी नया शुरू कर रहे हो तो सिर्फ Shared Hosting लो। Hostinger या Namecheap का 2000 रुपया साल वाला Plan ले लो, उसमें आप 100 Website भी चला सकते हो। एक साल के लिए Free Domain भी मिल जाता है।

जब महीने के 30-40 हजार Visitor आने लगें, तब आप Cloud या VPS पर चले जाना।

Domain और Hosting को आपस में कैसे जोड़ेंगे?


दादा, ये सबसे ज्यादा Confusing Part है, लेकिन मैं आसान कर देता हूं। मान लो Domain लड़की है और Hosting लड़का है, अब इन दोनों की शादी करानी है। शादी कराने के लिए एक पंडित जी चाहिए, उस पंडित जी का नाम है Name Server।

Hosting Company आपको दो Name Server देगी, जैसे -
ns1.hostinger.com
ns2.hostinger.com

आपको बस Namecheap में जाकर Domain के अंदर ये दो नाम डाल देने हैं। 24 घंटे के अंदर दोनों की शादी हो जाएगी। इसी को DNS Propagation बोलते हैं। उसके बाद आपकी Site खुलने लगेगी।

कौन सा Domain खरीदना अच्छा नहीं है?


दादा, आप भूलकर भी Free वाला Domain मत लेना, जैसे .tk, .ml, .ga। Google इनको बिल्कुल पसंद नहीं करता, Index भी नहीं करता यार। 

हमेशा छोटा नाम लो दादा, 6 से 10 अक्षर के अंदर। बड़ा नाम लोग याद नहीं रख पाते।

कुछ सवालों का सीधा जवाब।


1. बिना Domain वाली Website कैसी दिखती है?

अगर आप Domain नहीं खरीदोगे तो आपकी Site का नाम ऐसा दिखेगा - yoursite.blogspot.com या yoursite.wordpress.com। ये देखने में अच्छा नहीं लगता, Professional नहीं लगता।

2. क्या मैं Domain को बेच सकता हूं?

हां दादा, बिल्कुल। आप अच्छा नाम खरीद कर रख सकते हो, बाद में दाम बढ़ने पर लाखों में बेच सकते हो। इसे Domain Flipping बोलते हैं।

3. Blogger Free है तो Hosting क्यों खरीदें?

Blogger Google का है, इसलिए वहां Hosting Free है। आप चाहो तो Blogger पर Free में Site बना सकते हो, सिर्फ Domain बाहर से खरीदना पड़ेगा।

4. Domain Expire होने पर क्या होगा?

Company आपको 30 दिन का Time देती है। अगर आप Renew नहीं करोगे तो कोई और आपका Domain खरीद लेगा और आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। इसलिए Auto Renewal On रखना दादा।

तो दादा Final बात ये है।

दादा Domain, Hosting जोड़ना सिर्फ एक दिन का काम है, 30 Minute का काम। असली खेल तो उसके बाद शुरू होता है।

Domain बीज है, Hosting जमीन है, और Content पानी है। तीनों अच्छे होंगे तो 6 महीने में फल जरूर मिलेगा।

आप Copy-Paste मत करना दादा, Google बहुत Smart है, पकड़ लेगा। रोज 500 से 700 Words का एकदम Original Post लिखो। लगातार 3 महीने लिखो, दादा Result जरूर आएगा।

तो दादा आज ही Setup कर लो और पहला Post लिखो - "मेरी Blogging यात्रा"।

कोई Problem हो तो नीचे Comment कर देना, मैं पूरी Help कर दूंगा। Domain Name चाहिए तो बोलना, मैं 10 Unique नाम निकाल कर दे दूंगा।

और दादा जब 6 महीने बाद पहला Payment आए तो मिठाई जरूर खिला देना।

आपको ये Post कैसी लगी Comment में जरूर बताना। अच्छी लगी हो तो अपने Blogger दोस्तों के साथ WhatsApp पर Share जरूर कर देना।

धन्यवाद दादा। फिर मिलते हैं एक और नई पोस्ट के साथ।🙏

Post a Comment

0 Comments