नमस्कार दादाभाई, कैसे हो आप? अगर आप Blogger पर काम करते हो तो आपने एक चीज जरूर देखी होगी। जब भी आप अपना कोई Post Mobile में खोलते हो तो Link के पीछे अपने आप ?m=1 लग जाता है। देखने में थोड़ा अजीब लगता है, जैसे कोई extra code लगा हो।देखने में थोड़ा अजीब लगता है, जैसे कोई extra code लगा हो।
आज मैं आपको इसी के बारे में बताऊंगा। यह ?m=1 है क्या, इससे नुकसान है या नहीं, और इसको कैसे हटाना है।
मैं खुद 2 साल से Blogger पर काम कर रहा हूँ, शुरू में, मैं भी इसी को लेकर बहुत परेशान था। तो चलो, सीधा Point पर आते हैं।स्वागत है आपका हमारी साइट पर।
Table of Contents
अगर आप Blogger पर काम करते हो तो आपने एक चीज जरूर Notice की होगी। जब भी आप अपना कोई Post Laptop में खोलते हो।
तो Link बिल्कुल साफ रहता है, जैसे yourblog.com/my-post.html। लेकिन वही Link जैसे ही आप Mobile में खोलते हो, उसके पीछे अपने आप ?m=1 लग जाता है। जैसे yourblog.com/my-post.html?m=1।
पहली बार देखने पर थोड़ा अजीब लगता है। लगता है जैसे Link के साथ कोई extra code आ गया है, या कहीं Virus तो नहीं आ गया।
दादा सच बताऊं, मैं खुद 2 साल से Blogger पर काम कर रहा हूँ। जब मैंने पहली बार ये देखा था तो मैं भी बहुत परेशान हो गया था। तो आज मैं आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताऊंगा कि यह ?m=1 है क्या, इससे कोई नुकसान है या नहीं, और अगर आप इसे हटाना चाहते हो तो कैसे हटा सकते हो। तो चलो दादा, सीधा Point पर आते हैं।
?m=1 आखिर है क्या और आता क्यों है?
इसका Logic बहुत ही Simple है।
Blogger Google का ही Product है। Blogger का system ऐसे बना है कि जब भी कोई User आपकी Post को Mobile Phone से खोलता है, तो Blogger URL के पीछे ?m=1 लगा देता है।
इसका सीधा मतलब होता है M = Mobile, 1 = On। मतलब अब Mobile वाला Version On हो गया है।
जैसे मान लो आपकी Post का Link है:
yourblog.com/best-blogging-tips.html
Laptop / Desktop में यही रहेगा।
लेकिन Mobile में Blogger इसे बना देता है:
yourblog.com/best-blogging-tips.html?m=1
ताकि Blogger समझ सके कि User Mobile से आया है और उसे Mobile के हिसाब से Theme दिखानी है। पहले के समय में Blogger में Mobile Theme अलग होती थी, इसलिए ये System बनाया गया था। अब ज्यादातर Theme Responsive होती हैं, फिर भी यह यह ?m=1 आज भी आता है।
तो दादा घबराने की कोई बात नहीं है, यह कोई Virus नहीं है, यह कोई Hack नहीं है, यह Blogger का ही एक Feature है।
मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था दादा। मैं आपको अपनी कहानी बताता हूँ। एक बार रात में करीब 11 बजे मैंने एक नई Post लिखी थी। Post लिखकर मैंने खुशी-खुशी अपने दोस्त को WhatsApp पर Link भेजा। उसने 2 मिनट बाद Reply किया - भाई तेरी Link के पीछे ?m=1 क्या है? यह कैसी Link भेजी है, Virus तो नहीं है?
मैं सच में उस रात डर गया था। मुझे लगा मेरी साइट Hack हो गई। पूरी रात मैंने Google पर Search किया। तब जाकर मुझे पता चला कि अरे ये तो सबके साथ होता है, यह तो Normal है।
तो अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो Tension मत लो।
क्या इससे कोई नुकसान होता है? Google क्या कहता है?
तो दादा देखो, Google के हिसाब से इसका कोई Direct SEO नुकसान नहीं है। क्योंकि Google बहुत Smart है, Google खुद ही इस ?m=1 को Ignore कर देता है। Google को पता है कि yourblog.com/post.html और yourblog.com/post.html?m=1 दोनों एक ही Post हैं।
इसलिए सिर्फ ?m=1 की वजह से आपकी Post कभी भी Rank से नीचे नहीं जाएगी। इस बात को लेकर आप बिल्कुल निश्चिंत रहो।
लेकिन फिर भी दादा, इससे 3 छोटी-छोटी Practical Problems होती हैं, जो मैं खुद Face कर चुका हूँ।
Problem 1: Link Spam जैसा लगता है।
आजकल लोग Link पर Click करने से बहुत डरते हैं। जब आप अपनी Post को WhatsApp Group, Facebook, यह Telegram पर Share करते हो और वहां Link के पीछे ?m=1 लगा होता है, तो बहुत से लोग उस पर Click ही नहीं करते। उन्हें लगता है कि यह कोई Fake Link है, यह कोई Referral Link है। मैंने खुद देखा है, Clean Link पर Click ज्यादा आता है।
Problem 2: देखने में Professional नहीं लगता
मान लो आप किसी Company को या किसी Client को अपना Blog Link भेज रहे हो। yourblog.com/about-me.html?m=1 - देखने में अच्छा नहीं लगता। yourblog.com/about-me.html - यह ज्यादा Professional और साफ लगता है। कई बार लोग आपकी Link को Copy करते हैं तो ?m=1 के साथ ही Copy कर लेते हैं।
Problem 3: Duplicate URL का Confusion।
हालांकि Google इसे Ignore करता है, लेकिन Search Console में कभी-कभी आपको 2 तरह के URL दिख सकते हैं। इससे नए Blogger थोड़े Confuse हो जाते हैं।
इसीलिए बहुत से Blogger चाहते हैं कि यह ?m=1 Visitor को दिखाई न दे।
अब यहां एक बात बहुत ध्यान से समझो दादा। मैं Remove शब्द Use नहीं कर रहा, मैं Hide शब्द Use कर रहा हूँ। क्योंकि Blogger के Server से इसे हमेशा के लिए हटाना Possible नहीं है। यह Blogger के System में है। हम बस एक छोटी सी Trick से इसे Visitor की आँखों से छुपा सकते हैं, ताकि Browser में Clean URL दिखाई दे।
?m=1 को Hide कैसे करें?
दादा, सिर्फ 2 मिनट का काम। आपको इसके लिए Coding सीखने की जरूरत नहीं है। मैं आपको नीचे एक छोटा सा Code दे रहा हूँ। बस उसे अपने Blogger Theme में डालना है। उसके बाद हर Page से ?m=1 अपने आप गायब हो जाएगा।
लेकिन उससे पहले सबसे जरूरी काम - Theme का Backup ले लो।
यह Step कभी भी Skip मत करना। मेरी आपसे हाथ जोड़कर Request है। मेरा खुद का Theme एक बार खराब हो गया था क्योंकि मैंने Backup नहीं लिया था। पूरा Design बिगड़ गया था। 2 दिन लग गए ठीक करने में।
तो आप यह गलती मत करना।
Step 1: Backup ले लो
1. Blogger Dashboard में जाओ
2. बाएं तरफ Theme पर Click करो
3. ऊपर आपको Backup / Restore का Button मिलेगा, उस पर Click करो
4. Download Theme पर Click करके Theme को अपने Laptop में Save कर लो।
अब आप Safe हो। कुछ भी गड़बड़ होगी तो आप इसी Backup को Restore कर सकते हो।
Step 2: ये Code Copy कर लो
दादा यही वो Main Code है जो ?m=1 को Hide करेगा।
Here is the main code, just copy it
<script type='text/javascript'>
//<![CDATA[
var uri = window.location.toString();
if (uri.indexOf("?m=1","?m=1") > 0) {
var clean_uri = uri.substring(0, uri.indexOf("?m=1"));
window.history.replaceState({}, document.title, clean_uri);
}
//]]>
</script>
Step 3: Theme में Paste करो।
1. अब Theme वाले Page में ही Edit HTML पर Click करो।
2. आपके सामने बहुत सारा Code खुलेगा, घबराना मत।
3. कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाओ और Search Box में </body> लिखो।

4. यह Tag आपको सबसे नीचे मिलेगा। यह आपके Theme का Closing Body Tag है।
5. अब जो Code आपने Copy किया था, उसे </body> के ठीक ऊपर Paste कर दो।
6. ऊपर Save Theme के Icon पर Click कर दो। बस हो गया।
Step 4: अब Check कर लो।
अब अपना Blog Mobile Phone में खोलो। किसी भी Post पर जाओ। अब देखो, Address Bar में Link बिल्कुल साफ दिखेगा, बिना ?m=1 के। जैसे yourblog.com/my-post.html।
यह Code काम कैसे करता है?
दादा, बहुत Simple है। जब कोई आपकी Site पर आता है, तो Blogger पहले ?m=1 वाला Link ही खोलता है। यह Blogger का System है। लेकिन जैसे ही Page खुलता है, हमारा छोटा सा Code तुरंत काम करता है। वो URL को Check करता है, अगर उसमें ?m=1 है तो उसे काटकर URL को साफ कर देता है। और यह सब इतनी तेजी से होता है कि Visitor को पता भी नहीं चलता। उसे लगता है कि Site शुरू से ही Clean URL पर खुली है।
यह बिल्कुल Safe Trick है।
क्या इससे SEO पर कोई असर पड़ेगा?
बिल्कुल नहीं दादा। मैंने खुद अपनी 2 Sites पर पिछले 1 साल से ये Code लगा रखा है। मुझे कोई भी Problem नहीं हुई। ना Ranking गिरी, ना AdSense में कोई दिक्कत आई।
उल्टा फायदा ये हुआ कि अब Link ज्यादा साफ लगता है और लोग ज्यादा भरोसा करके Click करते हैं।
लेकिन एक बात हमेशा याद रखना। सिर्फ ?m=1 हटाने से आपका Blog Rank नहीं करेगा। मैंने बहुत से नए Blogger को देखा है जो दिन भर इसी ?m=1 के पीछे पड़े रहते हैं। अरे दादा, यह तो बहुत छोटी चीज है।
Blog Rank करता है Content से। अगर आप खुद से अच्छा, Original Content लिखोगे जो लोगों की मदद करे, तो ही Google आपको Rank देगा। ?m=1 तो बस दिखने की बात है।
तो Blog Rank कैसे होगा? मेरा Experience
मैं 2 साल से Blogging कर रहा हूँ, मैंने जो सीखा है वो आपको बता रहा हूँ।
1. Original लिखो: किसी का भी Article Copy-Paste मत करो। अपने शब्दों में लिखो।
2. Mobile Friendly Theme: ऐसी Theme Use करो जो Mobile में Fast खुले।
3. Fast Loading: Image को Compress करके Upload करो।
4. सही Heading Use करो: Blogger में Post लिखते समय Title को Heading मत बनाओ, Paragraph को Paragraph रहने दो।
अगर आप इन 4 चीजों पर ध्यान दोगे तो ?m=1 रहे या न रहे, आपका Blog जरूर Grow करेगा।
Final Words - मेरी तरफ से।
तो दादा, आज हमने सीखा कि ?m=1 कोई Virus नहीं है, यह Blogger का ही Feature है। अगर आपको Clean URL पसंद है तो आप ऊपर दिए गए Code से इसे Hide कर सकते हो।
शुरुआत में मैं भी इसी को लेकर बहुत परेशान था, लेकिन बाद में समझ आया कि Blogging में ऐसी छोटी-छोटी Problems आती रहती हैं। घबराने की जरूरत नहीं है, Solution हमेशा मिल जाता है।
उम्मीद है आपको यह Post पूरी तरह समझ आ गई होगी। अगर अब भी कोई Doubt है तो नीचे Comment में पूछ लेना, मैं पूरी Help कर दूंगा।
आपको Post कैसी लगी Comment में जरूर बताना। अच्छी लगी हो तो अपने Blogger दोस्तों के साथ WhatsApp पर Share जरूर कर देना।
धन्यवाद दादा। फिर मिलते हैं एक और नई पोस्ट के साथ।🙏

0 Comments
Please do not enter any span links in the comment section.